onwin giriş
Home उत्तराखंड

केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन किए; रोपवे परियोजना का हवाई सर्वे

रुद्रप्रयाग। गौतम अदाणी, अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन, शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

जानकारी के अनुसार, अदाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां से वह निजी हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

दर्शन के बाद गौतम अदाणी ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना का हवाई सर्वे भी किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना अदाणी समूह को सौंपी गई है, जिसके पूरा होने पर तीर्थयात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

वीआईपी दौरे को देखते हुए केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि दर्शन और दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रस्तावित रोपवे परियोजना के जरिए सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की कठिन यात्रा को आसान बनाने की योजना है। इससे बुजुर्ग और असमर्थ श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.