राष्ट्रहित सर्वोपरि संगठन ने प्रख्यात शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं परोपकारी व्यक्तित्व Latha Rajinikanth को भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म श्री” से सम्मानित किए जाने हेतु भारत सरकार को औपचारिक अनुशंसा प्रेषित की है। यह अनुशंसा माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi, माननीय गृह मंत्री Amit Shah, माननीय केंद्रीय संस्कृति मंत्री Gajendra Singh Shekhawat तथा पद्म पुरस्कार चयन समिति को भेजी गई है।
राष्ट्रहित सर्वोपरि संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री सोहन गिरी ने अपने 28 मई से 8 जून 2026 तक के चेन्नई प्रवास के दौरान श्रीमती लता रजनीकांत से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिक्षा, बाल कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उनके द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों का अवलोकन भी किया गया।
श्री सोहन गिरी ने कहा कि श्रीमती लता रजनीकांत ने पिछले तीन दशकों से अधिक समय से शिक्षा, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में संचालित द आश्रम एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स, श्री दया फाउंडेशन, पीस फॉर चिल्ड्रेन तथा मक्कल मेड़ई जैसी पहलें समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
द आश्रम एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षा और नैतिक संस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं श्री दया फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। पीस फॉर चिल्ड्रेन के जरिए वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के संरक्षण, शिक्षा और विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
वर्ष 2026 में प्रारंभ की गई मक्कल मेड़ई पहल नागरिक जागरूकता, महिला एवं बाल सुरक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इस मंच के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जनहित के मुद्दों पर एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रीमती लता रजनीकांत ने शिक्षा एवं समाज सेवा के अतिरिक्त कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। एक शिक्षाविद्, पार्श्व गायिका और फिल्म निर्माता के रूप में उन्होंने सदैव सकारात्मक सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित किया है।
उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और योगदान के लिए उन्हें सेवा रत्न पुरस्कार, चाचा नेहरू पुरस्कार, गुरुवंदन पुरस्कार तथा गलाटा ग्लोरियस आइकॉन्स अवार्ड 2026 सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
राष्ट्रहित सर्वोपरि संगठन का मानना है कि शिक्षा, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनके असाधारण एवं दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए उन्हें पद्म श्री सम्मान प्रदान किया जाना पूर्णतः न्यायसंगत और प्रेरणादायक होगा।
संगठन ने भारत सरकार से इस अनुशंसा पर सकारात्मक विचार करते हुए श्रीमती लता रजनीकांत को देश के इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से अलंकृत करने का विनम्र अनुरोध किया है।
