onwin giriş
Home अंतर-राष्ट्रीय

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आएंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

गलवान झड़प के बाद पहली भारत यात्रा

शी जिनपिंग की यह यात्रा भारत और चीन के संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साल 2020 में गलवान घाटी में हुई सीमा झड़पों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव देखने को मिला था। इसके बाद यह पहली बार है जब चीनी राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन पर रहेगी दुनिया की नजर

नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच विभिन्न वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसे में शी जिनपिंग की मौजूदगी भारत-चीन संबंधों के साथ-साथ ब्रिक्स के मंच पर भी अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात पर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर रहेगी।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.