onwin giriş
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024

Kedarnath Helicopter Booking: हेलीकाप्टर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू, यहां से करें बुक; पढ़ें पूरी जानकारी

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। जिसके लिए आज आठ अप्रैल से केदारनाथ के हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

एक ईमेल आइडी पर अधिकतम छह यात्रियों के लिए टिकट दिया जा सकेगा। एक ईमेल आइडी पर पूरे यात्रा काल में दो ही बार, यानी अधिकतम 12 टिकट दिए जाएंगे। ऐसा टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए किया जा रहा है।

आठ हेली कंपनियां देंगी नौ हेलीपैड से सेवा

  • केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं का संचालन केदारघाटी में स्थित हेलीपैड से होता है।
  • हेली सेवाओं के लिए केदारघाटी में तीन सेक्टर गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी बनाए गए हैं।
  • गुप्तकाशी में दो हेलीपैड, फाटा में चार और सिरसी में तीन हेलीपैड हैं। यानी कुल मिलाकर नौ हेलीपैड से सेवाएं संचालित होती हैं।
  • इस वर्ष आठ कंपनियों ने इन हेलीपैड से हेली सेवा संचालन में रुचि दिखाई है।
  • एक कंपनी दो हेलीपैड से हेली सेवाएं संचालित कर रही है।

यह रखा गया है किराया

केदारनाथ हेली सेवाओं के लिए इस वर्ष किराया तय कर दिया गया है। इनका एक तरफ का किराया इस प्रकार है।

  • फाटा-केदारनाथ- 2750 रुपये
  • सिरसी-केदारनाथ – 2749 रुपये
  • गुप्तकाशी-केदारनाथ 3870 रुपये

केवल ऑनलाइन होगी बुकिंग

केदारनाथ के लिए इस वर्ष हेली सेवाओं की बुकिंग केवल ऑनलाइन की जाएगी। यह बुकिंग आइआरसीटीसी के माध्यम से होगी। हेली टिकटों की बुकिंग के लिए यात्री का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

 

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.