onwin giriş
Home बॉलीवुड मनोरंजन

एआर रहमान के बेटे एआर अमीन का चेन्नई में कार एक्सीडेंट, बहन ने दिया हेल्थ अपडेट

चेन्नई के गिंडी इलाके में सोमवार, 10 अगस्त की सुबह मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे और प्लेबैक सिंगर एआर अमीन की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास अमीन की कार एक कैब से टकरा गई। हादसे के दौरान अमीन अपने एक दोस्त के साथ मौजूद थे। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

बताया जा रहा है कि अमीन की कार गिंडी इलाके में एक साइड रोड से मुख्य सड़क पर आ रही थी, तभी उसकी कैब से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी। फिलहाल टक्कर की सही वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

एआर रहमान और एआर अमीन की ओर से इस हादसे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, अमीन की बहन खतीजा रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी सेहत को लेकर फैंस को जानकारी दी।

खतीजा रहमान ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के संदेशों और चिंता के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि अमीन सुरक्षित हैं और ठीक हैं। खतीजा ने लिखा, “सभी को नमस्ते, आपके सभी मैसेज और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब नहीं दे पा रही हूं। भगवान की कृपा से अमीन सुरक्षित और ठीक हैं।”

इस अपडेट के बाद अमीन के फैंस ने राहत की सांस ली।

एआर अमीन अपने पिता एआर रहमान की तरह संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। वह कई भारतीय भाषाओं में प्लेबैक सिंगिंग कर चुके हैं और अपने स्वतंत्र म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ का तमिल वर्जन गाया था। इसके अलावा वह जसलीन रॉयल के साथ ‘भीगी भीगी’ जैसे इंडिपेंडेंट ट्रैक पर भी काम कर चुके हैं।

वहीं, एआर रहमान के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें ‘रामायण: पार्ट 1’, ‘रामायण: पार्ट 2’, ‘बटवारा 1947’, ‘मून वॉक’ और धनुष की मारी सेल्वराज निर्देशित आगामी फिल्म शामिल हैं

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.