onwin giriş
Home बॉलीवुड मनोरंजन

IMDb पर नंबर-1 बना ‘सपने vs एवरीवन सीजन 2’, दर्शकों को खूब पसंद आ रही TVF की नई सीरीज

The Viral Fever की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘सपने vs एवरीवन सीजन 2’ इन दिनों ओटीटी पर धूम मचा रही है। दमदार कहानी और शानदार किरदारों के दम पर इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि यह IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है।

TVF की इस नई पेशकश को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शक इसकी कहानी, इमोशनल कनेक्शन और रियलिस्टिक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो इसे Prime Video पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

TVF ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा गया, “सपनों को चाहने वालों ने इस बार सच में कमाल कर दिया। देखने, शेयर करने और ‘सपने Vs एवरीवन’ के हर पल को महसूस करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।”
क्या है सीरीज की कहानी?

‘सपने vs एवरीवन सीजन 2’ की कहानी दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग दुनियाओं में अपने सपनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पहला किरदार है प्रशांत, जो मुंबई की कठिन और बेरहम फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरा किरदार जिमी है, जिसे रियल एस्टेट की दुनिया में “सेल्स गॉड” कहा जाता है। जिमी अपने मामा से बदला लेने की चाह रखता है।
सीरीज में दोनों किरदारों के जरिए यह सवाल उठाया गया है कि क्या इंसान की किस्मत पहले से तय होती है या फिर वह अपने फैसलों से अपनी जिंदगी का रास्ता खुद बनाता है।

इससे पहले भी TVF की कई चर्चित सीरीज IMDb पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। इनमें Panchayat, Gullak, Kota Factory, Aspirants और Yeh Meri Family जैसे लोकप्रिय शोज शामिल हैं।
एक बार फिर TVF ने साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी और बेहतरीन अभिनय के दम पर बिना बड़े दिखावे के भी दर्शकों का दिल जीता जा सकता है

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.