onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

महाराज ने कहा कि भर्ती के मानकों में व्याप्त विसंगतियों के चलते उत्तराखंड के युवा सफल नहीं हो पा रहे हैं

महाराज ने कहा कि भर्ती के मानकों में व्याप्त विसंगतियों के चलते उत्तराखंड के युवा सफल नहीं हो पा रहे हैं। भर्ती में दौड़ का समय कम और जवानों की लंबाई को अधिक करने से राज्य के युवा भर्ती से बाहर हो रहे हैं।

उत्तराखंड के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती के मानकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंध में एक वीडियो बयान भी जारी किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती में नियमों की अनदेखी की जा रही है।  उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से जांच का अनुरोध किया है।

महाराज ने कहा कि भर्ती के मानकों में व्याप्त विसंगतियों के चलते उत्तराखंड के युवा सफल नहीं हो पा रहे हैं। भर्ती में दौड़ का समय कम और जवानों की लंबाई को अधिक करने से राज्य के युवा भर्ती से बाहर हो रहे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं की औसतन लंबाई कम होती है। उन्हें भर्ती के दौरान लंबाई में छूट दी जाती है। पूर्व थल सेना अध्यक्ष स्व. जनरल विपिन रावत ने लंबाई में यह छूट दिलाई थी।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.