onwin giriş
Home उत्तराखंड

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश, हरेला पर्व और क्लस्टर विद्यालयों पर विशेष जोर

आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में हरेला पर्व के आयोजन और क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति को लेकर अहम निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में हरेला पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए प्रत्येक जनपद अपना विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करे। उन्होंने कहा कि इस पर्व को जन-जन का अभियान बनाने के लिए स्कूलों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

बैठक में प्रदेश में विकसित किए जा रहे क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्लस्टर विद्यालयों के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन चिन्हित क्लस्टर विद्यालयों में कम समय में कार्य पूरा किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। साथ ही गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय और कुमाऊँ मंडल आयुक्त कार्यालय को साप्ताहिक समीक्षा कर क्लस्टर विद्यालयों में जल्द से जल्द विद्यार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव नितेश कुमार झा, रविनाथ रमन, डॉ. वी. षणमुगम, चंद्रेश कुमार यादव, विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.