onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी ईजा बैणी महोत्सव में शामिल हुए।

हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे। सीएम यहां ईजा बैणी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे।इसके बाद शहर के तिकोनिया से खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल एमबीपीजी ग्राउंड पहुंचे।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में नवाचार के अन्तर्गत नैनीताल नगरीय पेयजल योजना को आई.एस.ओ. 9001-2015 एवं अधिशासी अभियन्ता कार्यालय उत्तराखण्ड जल संस्थान नैनीताल को भी आई.एस.ओ. 9001 सर्टिफाईड किये जाने के उपलक्ष में वृत्त नैनीताल के अधीक्षण अभियन्ता विशाल सक्सेना को आई.एस.ओ. 9001 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 700 करोड़ से अधिक की जिले की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.