onwin giriş
Home बॉलीवुड मनोरंजन

‘लॉक अप’ में गोविंदा की धमाकेदार एंट्री, सुनीता के ‘गोली’ वाले बयान पर दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा जल्द ही रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। शो में वह अपनी पत्नी सुनीता आहूजा का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। मेकर्स द्वारा जारी नए प्रोमो में उनकी स्टाइलिश एंट्री और मजाकिया अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

शो में पहुंचने पर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने गोविंदा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मंच पर हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू हो गया।

प्रोमो में फराह खान ने सुनीता आहूजा के पुराने बयान का जिक्र करते हुए मजाक में गोविंदा से पूछा, “तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली?”

इस पर गोविंदा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया,

“अरे, मैं तो खुद जेब में गोली लेकर आया हूं। मैंने कहा, तुम सीने में मारना चाह रही थी न… तो लो अब मार लो।”

गोविंदा के इस जवाब पर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

शो के प्रीमियर एपिसोड में सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बातें की थीं। उन्होंने स्वीकार किया था कि अतीत में गोविंदा के कुछ अफेयर्स की चर्चाएं रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा प्राथमिकता दी।

इसी दौरान उन्होंने गोविंदा के पैर में गोली लगने वाली घटना का जिक्र करते हुए मजाक में कहा था,

“जब कोई तीसरा बीच में आता है तो आंखों से नहीं, घुटनों पर गोली मारी जाती है।”

जब फराह खान ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने पहले सीने पर गोली मारने की बात कही थी, तो सुनीता ने हंसते हुए जवाब दिया,

“मेरा निशाना कभी चूकता नहीं है।”

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लगभग 40 साल हो चुके हैं। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। टीना ने 2015 में फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जबकि यशवर्धन भी जल्द फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं।

शो के प्रोमो में गोविंदा और सुनीता के बीच की हल्की-फुल्की नोकझोंक और उनकी शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.