बागेश्वर। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगाई ने शनिवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली, बीजेपी के प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस के कुंदन गिरी आदि मौजूद रहे।
- ← सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन
- मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना →
Similar Posts
Home उत्तराखंड जौलीग्रांट एयरपोर्ट में 232 करोड़ का घोटाला, तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक गिरफ्तार
Home उत्तराखंड देश पर्यटन लाइफस्टाइल संस्कृति 