Nursing Ekta Manch के बैनर तले वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग बेरोजगारों का विरोध सोमवार को और तेज हो गया। सुबह करीब पांच बजे कविता, विनोद समेत चार प्रदर्शनकारी Parade Ground स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।
प्रदर्शनकारियों के समर्थन में Jyoti Rautela भी टंकी पर चढ़ गईं। आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन नहीं देती, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे।
नर्सिंग बेरोजगारों का धरना एकता विहार में 158वें दिन और अनशन 23वें दिन भी जारी रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
धरने पर बैठे बेरोजगारों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन और अनशन के बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई साथियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नर्सिंग भर्ती नियमावली को स्थायी रूप से वर्षवार लागू किया जाए और Indian Public Health Standards मानकों के अनुसार पहले की तरह 2000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाए।

