नई दिल्ली – पुलवामा के फसीपोरा में सेना और आतंकी के बीच मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षाबलों ने आतंकी को घेरा रखा है। एक स्थानीय आतंकी के छिपे होने की खबर पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है। तलाशी अभियान अभी जारी है।इससे पहले बीते सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने हमला करते हुए एक गैर स्थानीय ड्राइवर को निशाना बनाया था। रिसोर्ट के कमरे में घुसकर आतंकियों ने ड्राइवर सह गाइड को गोली मार दी थी। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दो विदेशी पर्यटकों को लेकर आया था।घायल की शिनाख्त उत्तराखंड के देहरादून निवासी दिल रणजीत सिंह के रूप में हुई थी। वह पर्यटकों के साथ ऐतिहासिक मुगल रोड पर पदपावन हरपोरा स्थित एक रिसोर्ट में ठहरा था। यह रिसोर्ट शोपियां शहर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है।
- ← Eid-al-Fitr: उत्तराखंड मनाई जा रही ईद-उल- फितर, छोटे से लेकर बड़ों ने एक दूजे को गले लगाकर दी मुबारकबाद
- उत्तराखंड में 2009 के इतिहास की होगी पुनरावृत्ति : राजीव महर्षि →
Similar Posts
Home देश राजनीति भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान किया
उत्तराखंड के स्कूली पाठ्यक्रम से हटेगा इंडिया शब्द, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने किया एलान, ‘हमारी विरासत’ किताब होगी लागू
Home अंतर-राष्ट्रीय 