onwin giriş
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा

हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे पर यमुना घाटी में डामटा के पास बड़ा हादसा 25 तीर्थयात्रियों की मौत

उत्तरकाशी में सड़क हादसों को पुराना इतिहास रहा है, लेकिन रविवार को हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे पर यमुना घाटी में डामटा के पास पिछले 20 सालों में सबसे बड़ा हादसा है। इस हादसे ने 25 तीर्थयात्रियों की जिंदगी एक क्षण भर में छीन ली, जबकि जिले में इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकांश दुर्घटनाएं चारधाम यात्रा के समय घटित हुई हैं।

इनमें कई तीर्थयात्रियों की भी मौत हुई है। उत्तरकाशी जनपद में सबसे अधिक दुर्घटनाएं गंगोत्री हाईवे पर हुई हैं। हालांकि हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे और धरासू यमुनोत्री हाईवे पर भी बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2019 में जनपद उत्तरकाशी में कुल 23 सड़क दुर्घटनाएं हुई। इनमें 18 व्यक्तियों की जान गई, जबकि 43 घायल हुए।

2020 में तीन सड़क दुर्घटनाओं में 13 व्यक्तियों की मौत हुई है। वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं पर कुछ अंकुश लगा। इस साल चारधाम यात्रा के दौरान जनपद उत्तरकाशी में यह तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। पहली दो दुर्घटनाओं में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हुई है, जबकि रविवार को हुई दुर्घटना बेहद ही डरावनी रही।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.