onwin giriş
Home बिज़नेस

अगस्त 2026 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: अगर आप अगस्त 2026 में बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। Reserve Bank of India> (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त महीने में त्योहारों, राष्ट्रीय अवकाशों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे।

हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश केवल संबंधित राज्यों तक सीमित रहेंगे। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य के बैंक अवकाश की जानकारी पहले ही जांच लें।

अगस्त 2026 में बैंक अवकाश की प्रमुख तिथियां
तारीख अवसर संबंधित राज्य/क्षेत्र
4 अगस्त केर पूजा त्रिपुरा
8 अगस्त तेन्दोंग ल्हो रम फाट सिक्किम
13 अगस्त देशभक्त दिवस मणिपुर
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में
19 अगस्त महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती त्रिपुरा
25 अगस्त मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम / मिलाद-ए-शरीफ केरल, आंध्र प्रदेश
26 अगस्त ईद-ए-मिलाद / बारावफात / थिरुवोणम महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड
28 अगस्त रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती / अय्यनकाली जयंती गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश
वीकेंड के कारण भी रहेगी छुट्टी

अगस्त 2026 में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा, जबकि 8 और 22 अगस्त को क्रमशः दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाओं में अवकाश के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने, केवाईसी अपडेट कराने या अन्य शाखा संबंधी कार्यों के लिए ग्राहकों को छुट्टियों को ध्यान में रखकर पहले से योजना बना लेनी चाहिए

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.