onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात”

मीडिया का सत्य लिखना बहुत जरूरी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्तानई दिल्ली। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रेस कांउसिल के पूर्व सदस्य गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रकाशकों-पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस कांउसिल के पूर्व सदस्य एल. सी. भारतीय, पवन सहयोगी, अर्जुन जैन, जे. के. मिश्रा, राज कुमार छाबड़ा, सी. पी. सिंह व विजय सूद आदि सम्मलित थे।मुख्यमंत्री को फेडरेशन की ओर से राजस्थानी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया, साथ ही सितम्बर माह में फेडरेशन के होने वाले कार्यक्रम के लिए उनको आमंत्रण पत्र भी दिया गया। मुख्य मंत्री से छोटे व मझोले अखबारों के हित में विशेष कदम उठाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित विधायक नीरज बसोया का भी सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कहा कि मीडिया का सत्य लिखना बहुत जरूरी है क्योंकि इसी आधार पर जनता के बीच छवि बनती है। उन्होने बताया कि हम दिन-रात दिल्ली की सेवा में जुटे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। उन्होने छोटे व मझौले अख़बारों की समस्याओं पर भी ध्यान देने का भरोसा दिलाया।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.