onwin giriş
Home उत्तराखंड

हथियार के बल पर देहरादून में दिनदहाड़े लूट, स्कूल संचालक के घर से गहने रूपये लेकर फरार

थियारबंद चार बदमाशों ने नेहरू कालोनी में एक निजी स्कूल संचालक के घर में दिनदहाड़े महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाश स्कूटी और मोटरसाइकिल पर बेखौफ हरिद्वार मार्ग की तरफ भाग निकले।

दोपहर 12 बजे घटना को दिया अंजाम

उनके बेटे संदीप अग्रवाल नेहरू कालोनी में ही सेंट एनी नामक पब्लिक स्कूल चलाते हैं। मंगलवार को संदीप स्कूल में ही थे। घर पर पिता वीके अग्रवाल, मां सुनीता अग्रवाल, पत्नी निमिशा अग्रवाल और बहन रश्मि अग्रवाल थीं। निमिशा बच्चों के साथ घर के ऊपरी तल में थीं। दोपहर करीब 12 बजकर, सात मिनट पर एक बदमाश ने घर का दरवाजा खोला और सीधे अंदर घुस गया।

बदमाश ने तमंचा निकाला और सबको चुप कराते हुए कहा कि यदि किसी ने कुछ किया तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद तमंचे के बल पर सुनीता और रश्मि को बंधक बना लिया। उसके पीछे से एकाएक तीन और बदमाश अंदर घुसे गए। तीनों के हाथों में चाकू थे। बदमाशों ने महिलाओं को डराते हुए गहने व नकदी देने को कहा। डर के मारे सुनीता ने अपने हाथों में पहने चार सोने के कड़े और कुंडल निकालकर बदमाशों को दे दिए।

इसके बाद एक बदमाश ने रश्मि के हाथों से भी तीन अंगूठियां निकाल लीं। बदमाशों ने दोनों को कमरों में चलने के लिए कहा। वहां से उनके पर्स में रखे 15 हजार रुपये भी ले लिए। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार ही बताई जा रही है। संदीप अग्रवाल की तहरीर पर नेहरू कालोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य मार्ग के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हरिद्वार मार्ग की ओर जाते दिख रहे हैं।

निमिशा ने भी दिया सूझबूझ का परिचय

 

निमिषा ने बताया कि 12.07 मिनट पर वह अपने एक दोस्त से बात कर रही थीं। इसी बीच नीचे से आवाजें सुनाई दीं। जिससे पता लग गया कि कोई गड़बड़ है। इसलिए वह नीचे नहीं गई। पहले खुद को कमरे में बंद कर लिया। वहां से पहले अपने स्कूल के कर्मचारी को फोन किया। इसके बाद अपने पति को। कुछ देर बाद ही वह बालकनी में आ गईं। यहां सड़क से गुजरते एक पुलिसकर्मी को देखा तो मदद की गुहार लगाई। पुलिसकर्मी अंदर आया, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे।

बहादुर रश्मि ने दिखाई हिम्मत

 

मोबाइल छीने बदमाशों ने घर में प्रवेश करते ही सभी के मोबाइल अपने पास रख लिए, ताकि वह किसी को फोन न कर सकें। जाते समय एक बदमाश सभी मोबाइलों को ले जाने लगा तो रश्मि ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश के हाथ से मोबाइल छीन लिए।

रेकी के बाद वारदात करने का शक

 

जिस तरह से बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया उससे यह लग रहा है कि बदमाशों को या तो घर के बारे में सारी जानकारी थी, या उन्होंने लूट से पहले रेकी की होगी। सुनीता अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बदमाश कह रहे थे कि हम भी आगरा से हैं, तुम्हें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अग्रवाल परिवार भी 1986 में आगरा से आकर देहरादून में बसा था। इसके अलावा उन्हें यह भी जानकारी थी कि घर पर केवल महिलाएं व बीमार व्यक्ति है। घर में घुसे बदमाशों में एक लंगड़ा कर चल रहा था।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.