onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की

देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक करते हुए सभी से आपदा की घड़ी में शासन-प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित हैं, उनके जान-माल की सुरक्षा करते हुए उनके लिए आगे का रास्ता बनाना हमारी प्राथमिकता है। जिन लोगों के मकान, दुकान, व्यवसाय प्रभावित हुए हैं, उन सभी को अंतरिम सहायता के रूप में 1.50 लाख रुपए तात्कालीक रूप से दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। कतिपय लोग जोशीमठ को लेकर गलत माहौल बना रहे हैं, इससे हमारे लोगों का नुकसान हो रहा है और उनकी आर्थिकी प्रभावित हो रही है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.