onwin giriş
Home उत्तराखंड

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पासिंग ऑउट परेड़ सुरक्षा इंतज़ामों एवं यातायात व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण किया गया।

देहरादून – पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिनाँक 10-06-23 को आयोजित होने वाली पासिंग ऑउट परेड़ को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु किये जा रहे सुरक्षा इंतज़ामों एवं यातायात व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण किया गया।

इस दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम IMA के सम्बंधित अधिकारीगणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, तदोपरांत संबंधित अधिनस्थों को व्यापक रूप से चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। इसके पश्चात महोदय द्वारा सभी संबंधित चेकिंग पाइंटों पर स्वयं जाकर चलाये जा रहे अभियान का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बख़्शी नहीं जाएगी साथ ही इस बात का भी पूरी तरह खयाल रखा जाए कि आम जनमानस को भी किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।इस दौरान सी ओ सिटी सी, ओ  ढालनवाला, एस एच ओ, प्रेमनगर व एस एच ओ,कैंट तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.