onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति लोकसभा चुनाव 2024

कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

पूर्व मंत्री हरक सिंह की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस छोड़ दी है । उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष को आज ही अपना इस्तीफा भेजा है।

अनुकृति ने 2022 में लैंसडौन से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। और हार गई थीं। इस बीच ईडी की हरक सिंह के परिवार व करीबियों पर पड़ रहे छापे के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा और अब अनुकृति ने कांग्रेस छोड़ दी।

शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर सबको चोंका दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मिस इंडिया रहीं अनुकृति की छवि युवाओं और महिलाओं में काफी अच्छी रही है।अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं। मिस इंडिया अनुकृति पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने देहरादून, लैंसडौन पौड़ी क्षेत्र की करीब दस हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.