नई दिल्ली – कोलकाता की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में 24 घंटे हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान ओपीडी व मरीजों के ऑपरेशन नहीं होंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।आईएमए ने कहा है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। मृत महिला डॉक्टर के लिए न्याय और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। आईएमए के 3.30 लाख से ज्यादा डॉक्टर सदस्य हैं।
- ← जम्मू-कश्मीर में दस साल के अंतराल में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है।
- गैरसैंण में आहूत विधानसभा सत्र से पूर्व आज हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कई निर्णय लिए गए →
Similar Posts
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर वॉक इन इंटरव्यू के जरिये होगी नियुक्ति,जानिए योग्यता समेत पूरी डिटेल
Home देश मन की बात में पीएम मोदी ने किया मणिपुर की मार्गरेट रामथार्सिएम का उल्लेख, पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना
Home बॉलीवुड मनोरंजन 