मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला सरकार बनने के एक माह के भीतर सुलझा दिया जाएगा। इसके अलावा सख्त भू कानून के मामले में भी उत्तराखंड के हित मे निर्णय लिया जाएगा। दावा किया कि भाजपा जनता के प्रचंड समर्थन से 60 से अधिक सीटें जीतेगी।सीएम धामी 23 फरवरी गुरुवार को चम्पावत हादसे के पीड़ितों से मिलने उनके गांव गए थे। उसके बाद वह घायल से मिलने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। यहां घायल का हाल चाल जाना। अगले दिन सुबह उन्होंने नैना देवी के दर्शन कर दिन की शुरुआत की और उसके बाद वह काशीपुर साईं दर्शन को निकल गए।पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि पुलिस ग्रेड पे मामला जल्द सुलझाया जाएगा। वहीं यूक्रेन संकट पर कहा कि उत्तराखंड के छात्रों को स्वदेश लाने के लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर केंद्र के संपर्क में है।
एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, इसके बाद भी संगठन ने अनुशासित होकर चुनाव लड़ा। भितरघात की कोई शिकायत नहीं है। इस अवसर पर भाजपा की नैनीताल की प्रत्याशी सरिता आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, उमेश गड़िया, मोहित रौतेला, अनिल डब्बू, रोहित भाटिया, भूपेंद्र बिष्ट समेत अन्य थे।