onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में चल रही 1.50 लाख करोड़ की योजनाओं विकास कार्यों को जनता का आशीर्वाद मिलेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में चल रही 1.50 लाख करोड़ की योजनाओं और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने कोई बड़ा कार्य नहीं किया। राज्य में होने वाले विकास कार्यों की कांग्रेस कल्पना भी नहीं कर सकती। यही कारण है कि अब वे जनता को बरगलाने की असफल कोशिश कर रहे हैं।मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत पहली वर्चुअल सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। देहरादून, हल्द्वानी सहित राज्य के अन्य जिलों को दिल्ली से जोडऩे वाले मार्गों को सुगम बनाते हुए दूरी भी कम की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 400 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत कर केदारनाथ धाम को भव्य व दिव्य बनाया गया है। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान बनाकर 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट को उच्चीकृत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाया जा रहा है।

साथ ही पंतनगर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी को हेली सेवाओं से जोड़ा गया है। अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी के नेता दिवंगत जनरल बिपिन रावत को गुंडा कहते थे, आज अपनी सभाओं में बड़े-बड़े कटआउट लगाकर ढोंग कर रहे हैं। कांग्रेस ने वन रैंक, वन पेंशन की मांग को हमेशा दबाए रखा। कभी सैनिकों की चिंता नहीं की। आज वही कांग्रेस सैन्य प्रेमी होने का ढोंग कर चुनाव में उतर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा अभी तक 500 से अधिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम शुरू किया गया है। उन्हें विश्वास है कि जनता चुनाव में फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत देगी। इसके साथ ही 2025 में प्रदेश की रजत जयंती से पहले उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएगी।प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकत्र्ता भाजपा के वास्तविक प्रतिनिधि बनकर जनता के बीच जाएं और वोट के रूप में उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि कार्यकत्र्ता कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने संपर्क में आने वाली जनता के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जुट जाएं।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.