onwin giriş
Home बॉलीवुड मनोरंजन

सुहाना खान के बर्थडे पर अनन्या पांडे ने लुटाया प्यार, बचपन की दोस्ती फिर आई चर्चा में

सुहाना खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। वहीं उनकी करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुहाना खान के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी सुहाना। तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी।” अनन्या की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं शनाया कपूर ने भी सुहाना के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीर में दोनों रंग-बिरंगी यूरोपीय शैली की इमारतों और नौकाओं के बीच नजर आ रही हैं। शनाया ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी सुहाना, तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी।”

दरअसल, सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर बचपन की दोस्त हैं। तीनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है और अक्सर साथ में पार्टी, वेकेशन और क्रिकेट मैच एंजॉय करते हुए दिखाई देती हैं। इनकी दोस्ती बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंडशिप में गिनी जाती है।

इसी बीच 22 मई को अनन्या पांडे की नई फिल्म चांद मेरा दिल भी रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता लक्ष्य मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें कॉलेज लाइफ, प्यार और इमोशनल रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। हालांकि फिल्म को रिलीज के बाद मिले-जुले और कुछ निराशाजनक रिव्यू मिले हैं।

फिल्म के ट्रेलर में लक्ष्य को आरव और अनन्या को चांदनी के किरदार में दिखाया गया है। कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू होकर रिश्तों के उतार-चढ़ाव को दिखाती है। फिल्म के गानों को पहले ही दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल चुकी है और इसका संगीत चर्चा में बना हुआ है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.