onwin giriş
Home देश

सुप्रीम कोर्ट से उमर खालिद और शरजील इमाम को झटका, अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को फिलहाल अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने दोनों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और सिद्धार्थ दवे ने दोनों को अंतरिम राहत देने की मांग की, लेकिन अदालत ने कहा, ”आज नहीं।”

दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की अंतरिम जमानत की मांग पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पुलिस का पक्ष सुनने के बाद ही अंतरिम जमानत पर विचार किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उमर खालिद और शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं। दोनों की ओर से दलील दी गई कि अभियोजन पक्ष संरक्षित गवाहों के बयान दर्ज कराने में देरी कर रहा है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई गई एक साल की रोक की अवधि भी पूरी होने वाली है।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को अंतरिम जमानत नहीं दी है और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.