onwin giriş
Home अंतर-राष्ट्रीय

पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान को लेकर कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, पाकिस्तान में सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप का अक्षांश 27.944 डिग्री उत्तर और देशांतर 66.532 डिग्री पूर्व दर्ज किया गया।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है पाकिस्तान

पाकिस्तान भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। इसकी प्रमुख वजह भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की आपसी हलचल है। इन प्लेटों के टकराव से इस क्षेत्र में भूकंप आने की आशंका बनी रहती है।

बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान सहित कई क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं। पंजाब और सिंध में भी भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की जाती रही हैं।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.