onwin giriş
Home उत्तराखंड

देहरादून रोड पर चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता और समय रहते वाहन से बाहर निकल जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, डालनवाला निवासी हिमांशु जोशी मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे जौलीग्रांट से देहरादून लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार मणिमाई मंदिर से करीब 200 मीटर आगे पहुंची, वाहन के अगले हिस्से से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं।

हिमांशु ने तुरंत कार सड़क किनारे रोककर बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया और कार का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा।

घटना की सूचना शाम 7:34 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल दिनेश रावत और हेड कांस्टेबल जसपाल पंवार मौके के लिए रवाना हुए और करीब 11 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने वाहनों की सर्विस कराएं, इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच कराते रहें और सुरक्षा के लिहाज से वाहन में फायर एक्सटिंग्विशर अवश्य रखें।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.