onwin giriş
Home बॉलीवुड मनोरंजन

आमिर खान ने ‘लव जिहाद’ आरोपों पर दी सफाई, शादी को लेकर फतवे पर भी बोले

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी के बाद उठे विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर उन्हें “लव जिहाद” का ब्रांड एंबेसडर बताए जाने और एक मुस्लिम धर्मगुरु द्वारा उनकी शादी के खिलाफ फतवा जारी किए जाने के बीच आमिर ने कहा कि उनकी किसी भी शादी में धर्म परिवर्तन नहीं हुआ।

रेडिफ को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करता आया है। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बहनों ने हिंदू परिवारों में शादी की है, उनकी बेटी ईरा खान ने भी हिंदू युवक से विवाह किया है और उनके कजिन मंसूर ने ईसाई महिला से शादी की है। उन्होंने कहा कि परिवार की सभी अंतरधार्मिक शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई हैं।

आमिर ने स्पष्ट किया कि न रीना दत्ता, न किरण राव और न ही गौरी स्प्रैट ने कभी धर्म परिवर्तन किया। उन्होंने यह भी कहा कि गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं और उनकी शादी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में हुई है।

इसी बीच मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही मुख्य मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने आमिर की शादी को लेकर फतवा जारी करते हुए कहा कि शरीयत के अनुसार मुस्लिम पुरुष का गैर-मुस्लिम महिला से विवाह करना उचित नहीं है। उन्होंने इसे हराम बताते हुए आमिर की तीन शादियों पर भी टिप्पणी की।

आमिर और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते हैं। बीच में संपर्क टूटने के बाद दो साल पहले दोनों की दोबारा मुलाकात हुई और रिश्ता आगे बढ़ा। करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई में सादगी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।

गौरी से पहले आमिर खान की शादी रीना दत्ता और बाद में किरण राव से हुई थी। रीना से उनके दो बच्चे जुनैद और ईरा हैं, जबकि किरण राव से उनका एक बेटा आजाद है। दोनों शादियां आपसी सहमति से तलाक पर खत्म हुई थीं।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.