onwin giriş
Home देश

बेंगलुरु में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, फ्लाइट रद्द

Air India की दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिसके बाद एहतियातन विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचा था और लैंडिंग के दौरान उसकी टेल रनवे से टकरा गई। उस समय विमान में पायलट और केबिन क्रू समेत कुल 179 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं पहुंची और सभी सुरक्षित हैं।

घटना के बाद विमान को तुरंत जांच के लिए रोक दिया गया। यह फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली वापस लौटने वाली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रद्द कर दिया गया।

Air India के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट AI2651 में लैंडिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद विमान की विस्तृत जांच की जा रही है। इसी कारण बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट AI2652 भी कैंसिल कर दी गई है।

एयरलाइन ने कहा कि विशेषज्ञों की टीम विमान का निरीक्षण करेगी और पूरी जांच के बाद ही उसे दोबारा उड़ान की अनुमति दी जाएगी। वहीं, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों की सहायता के लिए ग्राउंड स्टाफ लगातार सक्रिय है और उन्हें दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

एयर इंडिया ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.