onwin giriş
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग की नई पहल

देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने के लिए “हेल्थ अलर्ट अभियान” शुरू किया गया है।
स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे के निर्देशों पर विभाग ने देशभर से आने वाले यात्रियों के लिए विस्तृत हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना और श्रद्धालुओं में जागरूकता बढ़ाना है।
इसी क्रम में सहायक निदेशक डॉ. अमित शुक्ला ने राजस्थान का दौरा कर वहां के स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले ही आवश्यक स्वास्थ्य जानकारी और सावधानियों से अवगत कराया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने यह भी तय किया है कि हेल्थ एडवाइजरी का प्रचार-प्रसार केवल शहरों तक सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भी किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।
स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने श्रद्धालुओं से यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना सभी यात्रियों के लिए जरूरी है।
गौरतलब है कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा में शामिल होते हैं। ऐसे में इस बार स्वास्थ्य विभाग की यह पहल यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.