onwin giriş
Home अंतर-राष्ट्रीय

पाकिस्तान में ट्रेन हादसा: 7 डिब्बे पटरी से उतरे, 25 यात्री घायल

इस्लामाबाद/लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार रात बड़ा रेल हादसा हो गया। लोधरान के पास एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें कम से कम 25 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है।

यह हादसा लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर-लोधरान सेक्शन पर आदम वहान रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 9:30 बजे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन तेजगाम एक्सप्रेस थी, जो लाहौर से कराची के लिए रवाना हुई थी।

रेलवे मंत्री हनीफ अब्बासी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मानवीय चूक और यांत्रिक खराबी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि बोगियों के बीच लगा कपलर (कनेक्टर) टूट गया, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई और इंजन से जुड़े सात डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे के बाद रेस्क्यू 1122 की टीम मौके पर पहुंची और फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है।

दुर्घटना के बाद संबंधित ट्रैक पर रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.