onwin giriş
Home बॉलीवुड मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ से पहले बढ़ा सस्पेंस, आदित्य धर के पोस्ट से ‘धुरंधर 3’ की अटकलें तेज

फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले निर्देशक Aditya Dhar का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन अब उनके पोस्ट के कैप्शन ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।

दरअसल, आदित्य धर ने अपने पोस्ट में दर्शकों से फिल्म के स्पॉइलर साझा न करने की अपील की। उन्होंने फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के अनुभव पर जोर देते हुए कहा कि ‘धुरंधरः द रिवेंज’ को पूरी भावनाओं के साथ सिनेमाघरों में ही एंजॉय किया जाना चाहिए।

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके पोस्ट के आखिरी हिस्से को लेकर हो रही है, जिसमें उन्होंने दर्शकों से कहा कि फिल्म के क्रेडिट्स खत्म होने तक अपनी सीट न छोड़ें। इसके साथ उन्होंने आंख मारने वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया, जिसने फैंस के बीच नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स अब कयास लगा रहे हैं कि क्या यह ‘धुरंधर 3’ की ओर इशारा है। कई फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या मेकर्स तीसरे भाग की तैयारी में हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि “लगता है धुरंधर 3 कन्फर्म है।”

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ के पहले भाग के दौरान भी मेकर्स ने सीक्वल को लेकर कोई संकेत नहीं दिया था, लेकिन क्रेडिट्स के दौरान दूसरे पार्ट की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि ‘धुरंधरः द रिवेंज’ के अंत में भी कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

फिलहाल, फिल्म के पेड प्रीव्यू शुरू हो चुके हैं और दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाती है या ‘धुरंधर 3’ की नींव भी रखती है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.