onwin giriş
Home देश राजनीति

बिहार में नई सरकार का ऐलान: गुरुवार को नीतीश कुमार लेंगे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ, संभावित मंत्रियों की सूची सामने आई

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इसी क्रम में गुरुवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जदयू नेता नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई वरिष्ठ नेता इस समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर 19 नवंबर से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी। बुधवार को वे दोबारा राज्यपाल से मिलकर सहयोगी दलों के समर्थन पत्रों के साथ अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। इसके बाद विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने की औपचारिक घोषणा होगी।

शपथ ग्रहण से पहले एनडीए गठबंधन के भीतर से नए मंत्रिमंडल के संभावित चेहरों की सूची भी सामने आई है। अलग-अलग दलों को उनके प्रभाव और सीटों के आधार पर मंत्री पद मिलेंगे।

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री

  • सम्राट चौधरी (कुशवाहा)
  • विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार)
  • मंगल पांडे (ब्राह्मण)
  • नीतीश मिश्र (ब्राह्मण)
  • नितिन नवीन (कायस्थ)
  • रेणु देवी (अति पिछड़ा)
  • नीरज कुमार बबलू (राजपूत)
  • संजय सरावगी (वैश्य)
  • हरि सहनी (अति पिछड़ा)
  • रजनीश कुमार (भूमिहार)

जदयू कोटे से संभावित मंत्री

  • विजय कुमार चौधरी (भूमिहार)
  • विजेंद्र यादव (यादव)
  • श्रवण कुमार (कुर्मी)
  • अशोक चौधरी (दलित-पासी)
  • रत्नेश सदा (दलित-मुसहर)
  • सुनील कुमार (दलित-रविदास)
  • श्याम रजक (दलित-धोबी)
  • जमा खान (मुस्लिम)
  • लेसी सिंह (राजपूत)
  • दामोदर रावत (अति पिछड़ा)

लोजपा (आर) कोटे से

  • राजू तिवारी (ब्राह्मण)

हम (H.A.M.) से

  • संतोष कुमार सुमन

RLM से

  • स्नेहलता कुशवाहा (कुशवाहा)

पटना के गांधी मैदान में मंच, सुरक्षा व्यवस्था और विशेष अतिथियों के लिए बैठने की व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है। प्रशासन के मुताबिक इस बार समारोह में बड़ी संख्या में आम लोगों को भी शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

एनडीए की यह सरकार बिहार में राजनीतिक स्थिरता और विकास की नई दिशा तय करेगी, ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.