onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, भतीजा गिरफ्तार

चंपावत।
जिला में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में नगर निवासी एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दिन दहाड़े अपने चाचा पर फायर झोंक दिया। गोली चाचा के जांघ पर लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।इसके बाद घायल को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित भतीजे के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि महेंद्र सिंह तड़ागी का अपने चाचा दिनेश सिंह तड़ागी के साथ जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। आरोपित महेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चाचा दिनेश सिंह पर गोली चला दी। गोली दिनेश के जांघ पर लगी है। जिला अस्पताल की डा. लता ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपित बैंक से सेवानिवृत्त है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.