onwin giriş
Home उत्तराखंड पर्यटन

लोहियाहेड वाटर बाईपास को विकसित किया जाएगा प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में: मुख्यमंत्री धामी

खटीमा/ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र स्थित उभरते हुए पर्यटन स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन संभावनाओं तथा विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को एक आकर्षक एवं आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।

श्री धामी ने कहा कि शारदा कॉरिडोर एवं शारदा रिवर फ्रंट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के अंतर्गत भी इस क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के लोगों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का प्रभावी उपयोग कर स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोहियाहेड वाटर बाईपास के विकास हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.