onwin giriş
Home अंतर-राष्ट्रीय

नासा ने पहली बार मेडिकल वजह से अंतरिक्ष मिशन जल्दी खत्म किया

नई दिल्ली, 9 जनवरी 2026:
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने एक बड़ा और अनोखा फैसला लिया है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी अंतरिक्ष यात्री की स्वास्थ्य समस्या के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर चल रहे मिशन को पूरे समय से पहले खत्म किया जा रहा है।

NASA ने बताया है कि ISS पर 4 सदस्यीय टीम में से एक अंतरिक्ष यात्री की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए यह निर्णय लिया गया। हालांकि NASA ने उस अंतरिक्ष यात्री का नाम या बीमारी का विवरण गोपनीय रखा है। उन्होंने सिर्फ यह कहा है कि वह व्यक्ति इस समय सुरक्षित और स्थिर स्थिति में है।

यह मामला SpaceX के क्रू-11 मिशन का है। इस मिशन की टीम में ये अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं:

  • माइक फिंके (NASA)
  • जीना कार्डमैन (NASA)
  • किमिया युई (जापान)
  • ओलेग प्लातोनोव (रूस)
    ये सदस्य अगस्त 2025 में SpaceX के यान से ISS पहुंचे थे।

ये टीम लगभग 6 महीने तक ISS पर रहने वाली थी, लेकिन स्वास्थ्य समस्या की वजह से NASA ने यह तय किया कि ये चारों भविष्य में कुछ दिनों में पृथ्वी पर लौटेंगे, ताकि प्रभावित अंतरिक्ष यात्री को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसे ISS के 25 साल के इतिहास में पहली बार मेडिकल कारण से मिशन आगे से रोकने जैसा कदम माना जा रहा है।

NASA ने पहले 8 जनवरी को ही समय पर होने वाली स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में बाहर काम) को भी रद्द (Postpone) कर दिया था, क्योंकि उस स्वास्थ्य समस्या के कारण वह काम जोखिम भरा हो सकता था।

NASA का कहना है कि मिशन को जल्द खत्म करना कोई इमरजेंसी नहीं है, बल्कि यह सर्तकता और सुरक्षा के लिए लिया गया कदम है। ISS पर 3 और अंतरिक्ष यात्री अब भी मौजूद हैं, जिनकी वापसी बाद में तय समय पर होगी।

NASA ने मेडिकल वजह से ISS मिशन को जल्दी खत्म करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। चार अंतरिक्ष यात्री अब कुछ दिनों में पृथ्वी पर लौटेंगे। यह पहला मौका है जब किसी अंतरिक्ष यात्री की स्वास्थ्य समस्या की वजह से International Space Station से टीम को बिना पूरा समय खत्म किए वापस बुलाया जा रहा है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.