onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने शहर की सफाई व्यवस्था को 100 वार्डों में 13 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की

उत्तराखंड की राजधानी दून के नगर आयुक्त मनुज गोयल ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के 100 वार्डों में 13 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

● गोपाल राम बिनवाल उप नगर आयुक्त को वार्ड सं0 21,22,23,24,25,26,27,28 और 29

● रोहिताश शर्मा उप नगर आयुक्त को वार्ड हसं0 30,33,34,47,48,49,50 और 51

● डाॅ.अविनाश खन्ना मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी वार्ड सं0 65,66,67,68,77,78 और 79

●दिनेश चन्द तिवारी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी वार्ड सं0 3,94,95,96,97,98,99 और 100

● जे0पी0 रतूड़ी, अधिशासी अभियन्ता वार्ड सं0 09,10,11,12,13,38 और 39

● अंकिता जोशी, सहायक नगर आयुक्त वार्ड सं0 35,80,81,82,83,84 और 85

● विजय प्रताप चौहान, सहायक नगर आयुक्त वार्ड सं0 36,52,53,54,55,56,57 और 58

● रविन्द्र कुमार दयाल, सहायक नगर आयुक्त वार्ड सं0 4,5,6,7,8,31,32 और 37

● एस0पी0 जोशी, सहायक नगर आयुक्त वार्ड सं0 14,15,16,17,18,19 और 20

● रजित कोटियाल, सहायक अभियन्ता वार्ड सं0 69,70,71,72,73,74,75 और 76

● रमेश सिंह बिष्ट, सहायक अभियन्ता वार्ड सं0 40,41,42,43,44,45 और 46

● रविन्द्र पंवार, सहायक अभियन्ता, वार्ड सं0 86,87,88,89,90,91,92 और 93

● डाॅ0 सुनील गैरोला, चिकित्साधिकारी वार्ड सं0 1,2,59,60,61,62,63 और 64

नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को दिये निर्देशो के अनुसार…

● सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित वार्डों में उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे।

● सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित वार्डों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। तथा कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की उपलब्धता की भी जांच करेंगे।

● सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित वार्डों में सड़कों, नालों, नालियों की सफाई व्यवस्था जांचते हुए उसे और बेहतर करवाना सुनिश्चित करवायेंगे।

● सभी अधिकारी अपने-अपने वार्डों में क्षतिग्रस्त होने के कारण चोक हुए नालों के सम्बन्ध में आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

● सभी अधिकारी वार्डों में तैनात पर्यावरण मित्रों की बीटवार उपस्थिति का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।

● सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित वार्डों में यदि कूड़े के ढेरों को फटीक के माध्यम से अथवा विशेष अभियान चलवाकर उसकी सफाई करवाना सुनिश्चित करायेंगे।

सूची जारी करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का विशेष प्रयास रहता है कि शहर की सफाई व्यवस्था उच्च कोटि की बनाई जाये इसी क्रम में अधिकारियों को सफाई व्यवस्था जांचने एवं प्रभावी समाधान करवाने की जिम्मेदारी दी है।

हमारा प्रयास शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण का है इसमें दून वासियों का सहयोग भी अपेक्षित है – मनुज गोयल

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.