onwin giriş
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। गुलार बाजार के पास एक यात्री बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4:30 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर और शिवपुरी के पास हुआ। बस में 30 से 35 लोग सवार थे और यह ऋषिकेश से चमोली की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का बस से नियंत्रण बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। ब्यासी और ढालवाला से SDRF की टीमें भी बचाव अभियान में जुट गईं। अब तक 20 घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में हुई जनहानि पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.