onwin giriş
Home बॉलीवुड मनोरंजन

मनीष गोयल के सपोर्ट में उतरीं पत्नी, काजी तौकीर को लगाई फटकार

‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन टास्क के दौरान मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। काजी के बार-बार मनीष को ‘प्रोफेसर’ कहने पर एक्टर नाराज हो गए। अब इस विवाद पर मनीष की पत्नी पूनम गोयल ने चुप्पी तोड़ी है।

पूनम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए काजी पर मनीष को लगातार उकसाने और उनकी उम्र को लेकर टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मनीष पिछले एक महीने से यह सब सह रहे हैं।

पूनम के मुताबिक, शुरुआत में ‘प्रोफेसर’ और ‘ज्ञानी बाबा’ कहना मजाक था, लेकिन धीरे-धीरे यह मनीष के लिए अपमानजनक हो गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि काजी ने मनीष को रुलाने की बात कही थी।
पत्नी ने किया पति का बचाव
पूनम ने मनीष को 51 साल का पारिवारिक और भावुक इंसान बताते हुए कहा कि दर्शकों को उनके व्यवहार को समझने के लिए सिर्फ एडिट किए गए वीडियो पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मनीष ने पहले काजी के लिए अपनी लाइफलाइन तक कुर्बान कर दी थी।

वहीं, नॉमिनेशन प्रोमो में मनीष काजी से कहते नजर आए, ‘मैं बहुत हैंडसम इंसान हूं। मुझ पर चिल्लाओ मत। मैं मिस्टर मनीष गोयल हूं और मैं एक हीरो हूं।’

अब देखना होगा कि इस विवाद पर बिग बॉस के घर में आगे क्या नया मोड़ आता है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.