onwin giriş
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, विनयपाल सिंह बने अध्यक्ष

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सचिवालय में संपन्न हुए। चुनाव के दौरान आम सभा ने संघ की नई कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन किया।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक तथा मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी।

विनयपाल सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

नई कार्यकारिणी में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष और दिनेश उनियाल को महासचिव चुना गया। वहीं राकेश रयाल और हेमा चंद को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल और रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव में सर्वसम्मति से विश्वास जताने के लिए संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी ने संघ की गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के साथ कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.