onwin giriş
Home स्पोर्ट्स

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी

नई दिल्ली। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने जून में होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए 19 मई को गुवाहाटी में मेन्स सिलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों फॉर्मेट के लिए टीम चुनी गई।

भारत में इस समय Indian Premier League 2026 का रोमांच जारी है, जिसका फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यह साल 2018 के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला होगा। 2018 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन से हराया था।

अफगानिस्तान के भारत दौरे का कार्यक्रम
6 जून: पहला टेस्ट, न्यू चंडीगढ़ (सुबह 9:30 बजे)
14 जून: पहला ODI, धर्मशाला (दोपहर 1:30 बजे)
17 जून: दूसरा ODI, लखनऊ (दोपहर 1:30 बजे)
20 जून: तीसरा ODI, चेन्नई (दोपहर 1:30 बजे)
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

Shubman Gill (कप्तान), Yashasvi Jaiswal, KL Rahul (उपकप्तान), Sai Sudharsan, Rishabh Pant, Devdutt Padikkal, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Mohammed Siraj, Prasidh Krishna, Manav Suthar, Gurnoor Brar, Harsh Dubey और Dhruv Jurel।

ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम

Shubman Gill (कप्तान), Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer, KL Rahul, Ishan Kishan, Hardik Pandya, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar और Harsh Dubey।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.