onwin giriş
Home देश

उत्तर भारत में कोहरे की चादर, कई राज्यों में ‘कोल्ड डे’ अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े क्षेत्र में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विज़िबिलिटी काफी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रह सकती है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी 4 और 5 फरवरी को ऐसी ही परिस्थितियाँ बनी रहने का अनुमान है।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान पंजाब के भटिंडा में 3.6°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 5 और 6 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड और बढ़ सकती है।

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 21–23°C
  • न्यूनतम तापमान: 8–10°C

मंगलवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 22.5°C और न्यूनतम 9.4°C दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 19.5°C और न्यूनतम 8.6°C रहा।

जहां उत्तर भारत ठंड और कोहरे से जूझ रहा है, वहीं मुंबई और अहमदाबाद में मौसम साफ और अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है।

  • अधिकतम तापमान: करीब 32°C
  • न्यूनतम तापमान: 24°C
  • हवाओं की रफ्तार: लगभग 10 किमी/घंटा

घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, धीमी गति रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.