नई दिल्ली – महिला एशिया कप की शुरुआत आज से होगी। अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी अहम माना जा रहा है। भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुक्रवार को करेगा। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है जिसने चार में से तीन टी20 खिताब और चारों बार 50 ओवरों के प्रारूप में जीत दर्ज की है।भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा। स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर) जैसी स्टार महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, मुख्य टीम की 15 खिलाड़ियों के अलावा श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है।
- ← मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 20वीं बैठक हुई।
- सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या, हत्यारा फरार →
Similar Posts
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा व अभिलेख सत्यापन 13 जून को कराएगा।
अपर मुख्य सचिव गृह श्रीमती राधा रतूड़ी के समक्ष मौजूदा व भावी योजनाएं प्रस्तुत की गई।
Home उत्तराखंड राजनीति 
