रविवार को चकराता विधानसभा के त्यूणी में कार्यकत्र्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि, डबल इंजन सरकार में जनता के अच्छे दिन सपने की तरह गायब हो गए। लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रह हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, राज्य में सत्ता परिवर्तन की बयार चल रही है। मंहगाई और बेराजगारी से त्रस्त जनता अब भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए क्षेत्र के कई ग्रामीण परिवारों का स्वागत किया।नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरा और उन्हें एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विधानसभा चुनाव मिशन-2022 फतह करने को बूथ स्तर पर मेहनत करने को कहा। भाजपा सरकार पर हमलावर हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार में जनजाति क्षेत्र व पर्वतीय राज्य का विकास जनता की अपेक्षा अनुरूप नहीं हुआ। जिस उम्मीद और भरोसे के साथ जनता ने भाजपा के हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपी थी वह सपने टूट कर बिखर गए।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में उनके स्वर्गीय पिता पूर्व मंत्री गुलाब ङ्क्षसह ने वर्ष 1967 में जौनसार-बावर को जनजाति क्षेत्र का दर्जा दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। कांग्रेस की इसी सामाजिक विकास की सोच के चलते क्षेत्र के सैकड़ों लोग आरक्षण की वजह से विभिन्न संस्थानों में रोजगार पा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य गठन के बाद कांग्रेस शासनकाल में पहाड़ के दुर्गम इलाकों की सुविधा को त्यूणी और कालसी दो नई तहसीलें बनाई गई। ग्रामीण युवाओं को घर के पास उच्च शिक्षा मिले इसके लिए चकराता के पुरोड़ी तथा सीमांत त्यूणी में दो राजकीय महाविद्याल खोले गए। साथ ही गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया। युवाओं के कौशल विकास को लाखामंडल, क्वांसी, त्यूणी, साहिया, कालसी में आइटीआइ और पालिटेक्निक संचालित हो रहे हैं। जौनसार में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने व नौजवानों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने त्यूणी में सौ बेड क्षमता के नर्सिंग कालेज की आधारशिला रखी। नेता प्रतिपक्ष ने पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में गरीबों के कल्याण, महिलाओं के विकास, देश के लाखों किसानों का 72 हजार करोड़ कर्ज माफ करने जैसे तमाम महत्वपूर्ण कार्य गिनाए। कहा देश-प्रदेश की जनता को अच्छे दिन लाने का हसीन सपना दिखाने वाली डबल इंजन की सरकार में गरीबों व आमजन का जीना मुश्किल हो गया। कहा कांग्रेस में सबका साथ सबका विकास करने की रीति-नीति के साथ आगे बढऩे की सोच है, जबकि भाजपा सरकार में सिर्फ पूंजीपतियों का विकास हो रहा है। भाजपा के लोग कांग्रेस शासनकाल में हुए क्षेत्र विकास के कार्यों का श्रेय ले रहे हैं। पांच साल कुंभकर्ण की नींद में सोती रही भाजपा सरकार अब चुनाव के समय विकास के नाम पर कई हवाई घोषणाएं कर रही है, जो कभी पूरी नहीं होगी। सम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन ङ्क्षसह, ब्लाक प्रमुख निधि राणा, स्याणा सूरतराम जोशी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लायक राम शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजपाल ङ्क्षसह चौहान, राजवीर राणा, चतर ङ्क्षसह रावत, हरीश राजगुरु, नरेंद्र ङ्क्षसह राणा, बलवीर चौहान, विनीता देवी, आदित्य पंवार, प्रवीर रावत आदि मौजूद रहे।
भाजपा की विदाई
डोईवाला: कांग्रेस ने डोईवाला में विजय शंखनाद रैली निकाल कर अपनी ताकत का एहसास कराया। जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। कहा कि उत्तराखंड से भाजपा की जल्द विदाई होगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल चौक पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का स्वागत किया। यहां से कुड़कावाला तक रैली निकाली।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम ङ्क्षसह ने कहा कि डोईवाला में कार्यकत्र्ता यह संकेत दे रहे हैं कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। 2022 में सरकार की विदाई तय है। डोईवाला की जनता ने सोचा था कि विधायक के मुख्यमंत्री बनने पर क्षेत्र की सूरत बदलेगी लेकिन, जहां कांग्रेस ने क्षेत्र का विकास छोड़ा था आज भी वहीं पर है। डोईवाला की जनता ने पहले कांग्रेस को नगर पालिका चुनाव में जीत दिलाया, अब विधानसभा की बारी है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले किसानों का ऋण माफ करने व आय दोगुनी करने की बात कही गई, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।देशभर के किसानों के साथ डोईवाला के किसानों ने भी आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई। उपचुनाव में हार के डर से सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, एआइसीसी सदस्य एसपी सिंह आदि ने जनता को भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह बाबी ने किया। कार्यक्रम में ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भारत भूषण कौशल, रहमान, अब्दुल रज्जाक, जसवंत सिंह, बुध देव सेमवाल, मोहित उनियाल, अश्वनी बहुगुणा, मोहित नेगी आदि शामिल रहे।