onwin giriş
Home बिज़नेस बॉलीवुड

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की तारीख तय, 10 अगस्त से लौटेंगे अमिताभ बच्चन; इस बार बदलेगा खेल

सोनी टीवी ने लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 18वें सीजन का ऐलान कर दिया है। चैनल द्वारा जारी नए प्रोमो के अनुसार, ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रीमियर 10 अगस्त 2026 से होगा। इस बार भी शो की कमान महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों में होगी, लेकिन गेम का फॉर्मेट पहले से अलग और अधिक चुनौतीपूर्ण होगा।

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर जारी प्रोमो में साफ किया है कि बदलती तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में सिर्फ जानकारी याद रखना काफी नहीं होगा। अब कंटेस्टेंट्स की सोचने, समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता भी परखी जाएगी।

बिग बी ने बताया क्या होगा नया ट्विस्ट

पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं,

“इतिहास, खेल, विज्ञान… इन सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि अब खेल बदल गया है। केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलेगा, सोचना पड़ेगा।”

“आज AI ने दुनिया को बदल दिया है और यह बदलाव रुकने वाला नहीं है। इसलिए केबीसी में भी हमने कुछ बदलने का प्रयास किया है। अब उत्तर देने से पहले आपको सोचना पड़ेगा।”

“आजकल जवाब हर जगह मिल जाते हैं… आपकी जेब में भी, यानी आपके फोन पर। इसलिए इस बार केबीसी में सिर्फ जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, जवाब सोचकर देना होगा।”

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रसारण 10 अगस्त 2026 से सोनी टीवी पर होगा। नए सीजन में देशभर से आए प्रतिभागी हॉट सीट पर बैठकर अपनी जानकारी, तर्क क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता के दम पर करोड़ों रुपये जीतने का प्रयास करेंगे।

टीवी पर वापसी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे पर भी व्यस्त हैं। उनकी आगामी फिल्मों में ‘सेक्शन 84’ और ‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल शामिल है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी साझा करते रहते हैं।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.