टीवी से फिल्मों तक का सफर तय कर चुके अभिनेता Ravi Dubey इन दिनों नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म Ramayana को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि Ranbir Kapoor प्रभु श्रीराम और Sai Pallavi माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।
रवि दुबे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की, जिसमें वह फोकस्ड बॉक्सिंग स्टांस में नजर आ रहे हैं। उनकी मस्कुलर फिजीक और ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा है। ‘Rising Up’ कैप्शन के साथ शेयर की गई इस तस्वीर के बैकग्राउंड में मशहूर ट्रैक ‘Eye of the Tiger’ बज रहा है।
फोटो सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। किसी ने लिखा, “लक्ष्मण के किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस”, तो किसी ने हैरानी जताते हुए कहा, “क्या ये वही ‘जमाई राजा’ हैं?”
बताया जा रहा है कि ‘रामायण’ के पहले भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे दिवाली पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। फिल्म में योद्धा जैसे किरदार को जीवंत बनाने के लिए रवि दुबे ने कड़ा अनुशासन और इंटेंस फिटनेस ट्रेनिंग अपनाई है। उनकी फिजीक देखकर फैंस का मानना है कि उन्होंने इस आइकॉनिक रोल के साथ पूरा न्याय करने की तैयारी कर ली है।
रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में टीवी शो ‘स्त्री तेरी कहानी’ से की थी। इसके बाद ‘जमाई राजा’ और ‘सास बिना ससुराल’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से उन्होंने घर-घर पहचान बनाई।
अब वह फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं। एक्टिंग के अलावा, रवि अपनी पत्नी और अभिनेत्री Sargun Mehta के साथ मिलकर ‘Dreamiyata Entertainment’ नामक प्रोडक्शन हाउस भी चला रहे हैं, जिसके जरिए कई सफल टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स बनाए गए हैं।
‘रामायण’ में लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का यह नया अवतार दर्शकों के बीच पहले ही उत्सुकता बढ़ा चुका है। अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
