onwin giriş
Home उत्तराखंड

हरिद्वार में अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण

पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित हरिद्वार के बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन की गहन समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए चिकित्सा सेवाएं, आपातकालीन व्यवस्था और अग्निशमन दल को पूरी तरह सतर्क रखने के निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जैसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.