onwin giriş
Home उत्तराखंड

सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय स्थानांतरण पर केंद्र का स्पष्टीकरण, अभी नहीं मिली मंजूरी

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी द्वारा सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर जताई गई चिंता के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इस संबंध में अभी तक किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है।

केंद्र सरकार के इस स्पष्टीकरण से यह साफ हो गया है कि फिलहाल Survey of India के मुख्यालय को देहरादून से हटाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इस मुद्दे और सर्वे ऑफ इंडिया के ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं सामरिक महत्व को लेकर व्यक्त चिंताओं की सराहना भी की। उन्होंने इस विषय पर राज्य सरकार की संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि सर्वे ऑफ इंडिया देश की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण मैपिंग एजेंसी है, जिसका मुख्यालय लंबे समय से देहरादून में स्थित है और इसका सामरिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.