onwin giriş
Home दिल्ली/NCR देश

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली:
पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई है। बीते कई दिनों से चल रही तेज ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण ठंड कम नहीं हो रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड से कोई खास राहत नहीं मिलेगी। अगले सप्ताह से प्रदेश में फिर से शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में ठंड काफी बढ़ गई है। यहां अगले 4-5 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कश्मीर में कई जगह तापमान माइनस में पहुंच गया है और बर्फबारी भी हो रही है। लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

जहां उत्तर भारत में लोग ठंड से परेशान हैं, वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के कारण 9 और 10 जनवरी को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.