onwin giriş
Home उत्तराखंड

भाजपा ने सभी सात मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

भारतीय जनता पार्टी ने नए साल की शुरुआत के साथ संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने अपने सभी सात मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। करीब दो महीने पहले मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद से इनके विस्तार का इंतजार किया जा रहा था, जो अब समाप्त हो गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपनी प्रदेश टीम की घोषणा की। इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने भी अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है।

प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोर्चों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। इन मोर्चों के जरिए युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति और अल्पसंख्यक वर्गों तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.